RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई तत्काल रोके राज्य सरकार – दीपक बैज

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज हसदेव अरण्य क्षेत्र में पुलिस बर्बरता के शिकार हुए घायल आदिवासियों से मिले

घनश्याम यादव
रायपुर बस्तर के माटी समाचार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज वरिष्ठ नेताओं के साथ हसदेव पहुंच कर पुलिस बर्बरता के शिकार घायल आदिवासियों से मुलाकात किया। आदिवासी वर्ग और आम जनता अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने अपने शरीर पर पुलिस की बर्बरता के निशान दिखाये। किसी के सिर में चोट लगी है तो किसी के शरीर पर लाठियों के निशान दिख रहे है। 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बंदूक की नोक पर जंगलों की कटाई करवा रही है और कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को पिटाई करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब वह जंगलों की कटाई के विरोध में आंदोलन कर रहे थे और आज मुख्यमंत्री है तब जंगल की कटाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस से पिटवा रहे हैं। हसदेव अरण्य क्षेत्र की कटाई को कांग्रेस की सरकार ने रोका था, विधानसभा में संकल्प पारित करके केंद्र सरकार से हसदेव अरण्य क्षेत्र में नए खदानों के आवंटन को रोकने की मांग किया था। विधानसभा में हसदेव जंगल की कटाई को रोकने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ था, उसमें बीजेपी के विधायक भी शामिल थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गंभीर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। वर्षो से ग्रामीण आदिवासी आंदोलन कर रहे। पेड़ कटाई का विरोध कर रहे, फर्जी ग्राम सभा की जांच की मांग कर रहे रहे, सरकार के इशारे पर हजारों पुलिस बल तैनात कर पेड़ कटाई करवाया गया। विरोध कर रहे आदिवासियों का कहना है उनके उपर पेट्रोल बम से हमला किया गया एक पिकअप भरकर पत्थर लाया गया। 20 से 30 आदिवासियों के सिर में चोटे आई। यह सरकार आदिवासियों को गोली मारकर एक निजी उद्योगपति को कोल माइंस सौपना चाहती है। साय सरकार के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन पेड़ कटाई शुरू हो गयी। इतनी जल्दबाजी क्यों आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियो का खून बहाया जा रहा। सरकार आदिवासियो की हत्या करना चाहती है। आदिवासियो की लाशो पर उद्योगपतियो को कोयला उत्खनन करना चाह रही है। यह सरकार आदिवासी विरोधी है। सरकार मॉ के नाम पेड़ लगाओ का नारा देती और बाप के नाम हजारो पेड़ कटवा रही है। मुख्यमंत्री जवाब दे आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन किसको सौंपना चाहते है। सरकार किसके इशारे में काम कर रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हसदेव की जंगलों की कटाई की अनुमति दे दिया गया जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। मुख्यमंत्री, अडानी के दबाव में काम कर रहे हैं और आदिवासी समाज के भावनाओं को कुचल रहे हैं। हसदेव अरण्य का जंगल आदिवासियों के लिए पूजनीय है। भाजपा की सरकार जल, जंगल और जमीन पर कब्जा करने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। बड़ी शर्म की बात है प्रदेश में आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री होने के बावजूद सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी वर्ग के ऊपर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है तत्काल हसदेव अरण्य की जंगलों की कटाई को रोका जाए।



पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, थनेश्वर साहू, विधायक जनक राम ध्रुव, शेषराज हरबंश, चातुरी नंद, पारसनाथ राजवाड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक अरूण वोरा, फूल सिंह राठिया, विद्यावती सिदार, शैलेश पांडेय, गुलाब कमरो, छन्नी साहू, अंबिका सिंहदेव, डॉ. प्रीतम राम, डॉ. विनय जायसवाल, भानु प्रताप सिंह, सिया राम कौशिक, शफ़ी अहमद, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पंकज शर्मा, आकाश दीप शर्मा, अनुपम फिलिप, भगवती राजवाड़े, नरेश राजवाड़े सहित कांग्रेसजन सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

कोंडागांव कनेरा रोड स्थित आडिटोरियम में सायबर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन,जिले के कलेक्टर, Sp समेत, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं जिले के समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!