RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं मगधा समाज प्रांताध्यक्ष ने की भाजपा संगठन मंत्री से मुलाकात कर समाजिक मुद्दों पर की चर्चा

घनश्याम यादव

रायपुर बस्तर के माटी समाचार पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी भगवान यादव के प्रयास से मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष केनु राम यादव के कुशल नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल रावत के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल भेंट मुलाकात कर सामाजिक विषयो पर चर्चा परिचर्चा की गई तथा निम्न लिखित मांग की गई।

1.दुर्ग जिले के विधायक माननीय गजेन्द्र यादव को मंत्री मंडल में शामिल किया जाए।
2. पिछड़ा वर्ग के केंद्रीय अनुसूची में रावत एवम अन्य जो छूट गए उन सभी को शामिल किया जाए ताकि सेंट्रल लेबल पर पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र बन सके और यादव समाज को शासकीय लाभ मिल सके।
3. गौ सेवा आयोग,दुग्ध संघ आयोग,निगम मंडल में यादव समाज को प्राथमिकता (नियुक्ति)दी जाए।
4. आगामी होने वाले नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में यादव समाज से भी उम्मीदवार बनाया जाए।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय महासचिव मनोज कुमार यादव,जिलाध्यक्ष रायपुर गजानंद यादव,सचिव सतीश कुमार यादव,सहसचिव मुकेश यादव,सांस्कृतिक एवम क्रीड़ा सचिव राम प्रसाद यादव,ब्लॉक अध्यक्ष देवभोग सुशील यादव उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग