RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

26/11 में शहीद हुए वीर जवानों को पूर्व सैनिकों व आम नागरिको ने दी श्रधांजलि

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा भारतीय संविधान दिवस एवं 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए सभी जवानों एवं आमजनों को श्रद्धांजलि दिया गया l दिनांक 26 नवंबर 2024 को विकास नगर स्टेडियम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान दिवस एवं 26/ 11 हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों एवं आम नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं यूवतियों को बताया कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, जिसे तैयार होने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। कई देशों के संविधान के अधय्यन करने के बाद भारतीय संविधान को लागू किया गया था। भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इस बार भारतीय संविधान को अपनाए हुए 75 वर्ष हो गए हैं। ऐसे में यह वर्ष देश वासियों के लिए खास है। हर साल इस दिवस की थीम बदलती है। इस कड़ी में इस बार संविधान दिवस की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ है। इसके बाद संविधान दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए तत्पश्चात 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए सभी जवानों एवं आम नागरिकों को के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक चंद्रहास वर्मा, पूर्व सैनिक राकेश धीवर, सेवारत सैनिक धर्मेंद्र सेठिया, सेवारत सैनिक राजूराम और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 250 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग