थाना भैरमगढ़ की कार्यवाही
घनश्याम यादव
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना भैरमगढ़ से पुलिस बल पोंदुम की ओर सर्च पर निकली थी ।
अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा पोदुंम के जंगल से 04 व्यक्तियों को संदिग्ध रूप से लुकते छिपते भागने का प्रयास करते घेराबंदी कर पकड़़ा गया । पकड़े गये संदग्धिों के पास रखे थैला की तलाशी पर टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, स्वीच, खोदने का सामान बरामद किया गया । पुलिस बल द्वारा मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया ।
1. सुक्कू हपका ऊर्फ पुलाल ऊर्फ पटेल(RPC फुलादी जनताना सरकार अध्यक्ष) पिता लक्खू उम्र 40 वर्ष निवासी हल्लूर थाना मिरतुर
2. मन्नू हपका(मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) पिता सन्नू उम्र 23 वर्ष निवासी हल्लूर थाना मिरतुर, जिला बीजापुर
. लच्छु माड़वी(RPC फुलादी मिलिशिया सदस्य) पिता स्व0 सोमडू उम्र 25 वर्ष् निवासी हल्लूर थाना मिरतुर जिला बीजापुर
कोसल माड़वी ऊर्फ गुलाब(RPC फुलादी जनताना सरकार सदस्य) पिता बुदु माड़वी उम्र 20 वर्ष निवासी हल्लूर जिला बीजापुर
पकड़ गये माओवादियों के विरूद्ध थाना भैरमगढ़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।
प्रतिबंधित विस्फोटक पदार्थ के साथ 04 माओवादी गिरुफ्तार, थाना भैरमगढ़ की टीम द्वारा पोंदुम के जंगल से किया गया गिरफ्तार
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

