RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

संचार क्रांति का नया अध्याय छूटवाई में मोबाईल टावर की स्थापना

घनश्याम यादव


बीजापुर बस्तर के माटी समाचार जिला बीजापुर  क्षेत्रान्तर्गत थाना तर्रेम के ग्राम छूटवाई के ग्रामीणों को मिली सौगात, जिओ का मोबाइल टॉवर हुआ प्रारंभ, संचार सुविधा का मिला ग्रामीणों को लाभ

जिला बीजापुर के सुदूर ग्राम छूटवाई, गुंडेम, कोंडापाल्ली, गगनपल्ली, मुरकिनार के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा l



“नियद नेल्ला नार” योजना के तहत दिनांक 26/11/2024 को छूटवाई में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की गई है । इस नई पहल से अब क्षेत्रो के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है, साथ ही मजबूत नेटवर्क एवं इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे ऑनलाईन पढ़ाई में लाभ मिलेगा ।

सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है। स्थानीय निवासियों को अब आसानी से अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहजता आई है ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग