RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के आसपास   माआवोदियों के उपस्थिति की सूचना पर निकली डीआरजी व बीएसएफ की टीम, मिली दैनिक उपयोगी सामग्री

राजू तोले

नारायणपुर बस्तर के माटी समाचार नारायणपुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सली डम्प सामग्री में रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, हथियार बनाने की मशीन सहित अन्य सामग्रियों का मिलना आश्चर्यजनक।

???? भारी मात्रा में बरामद नक्सली डम्प सामग्रियों को सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षित तरीके से किया गया मौके पर नष्टीकरण।

???? नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त कार्यवाही।

???? जिला नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में माआवोदियों के उपस्थिति की सूचना दिनांक 02.12.2024 को डीआरजी एवं बीएसएफ की संुयक्त पार्टी रवाना हुए थे।

???? सर्चिंग गश्त के दौरान दिनांक 03.12.2024 को ग्राम वाला-पांगुड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिला इस प्रकार से नक्सली सामग्री नारायणपुर पुलिस को नहीं मिली थी जो पुलिस के लिए ऐसा सामग्रियों का मिलना अत्यंत ही आश्चर्यजनक था।

???? बरामद नक्सली सामग्रियों रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबुन एवं अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त कार्यवाही रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग