RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

महाकाली संगठन के मिलेश्वर यादव बने जिलाध्यक्ष

अजीत यादव

 रायपुर बस्तर के माटी समाचार //जांजगीर धर्म की रक्षा के लिए महाकाली संगठन की नवीन कार्यकारिणी की बैठक दक्षिणेश्वर महाकाली आश्रम नूतन कॉलोनी जांजगीर में रखी गई। संगठन के संस्थापक एवं संगठन प्रमुख डॉक्टर सार्थक राठौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक में सर्व सम्मति से मुंगेली (छ.ग.) के अभिलाष पुरी गोस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोकेश राठौर ने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर कहा कि हम सबको मिलजुल कर सेवा कार्य को आगे बढ़ाना है। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पुरी गोस्वामी ने अपने टीम का विस्तार करते हुए मिलेश्वर यादव युवा सामाजिक कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया गया मिलेश्वर यादव ने जिलाध्यक्ष बनते ही कहा कि हमारे संगठन का एक ही उद्देश्य और भाव हो चर एवं अचर सभी जरूरतमंदों की सेवा, सेवा और केवल सेवा। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों की नवनियुक्ति हेतु संगठन का आभार एवं नवनियुक्तों को बधाई प्रेषित और बहुत जल्द ही अपने टीम विस्तार करने की बात कही मिलेश्वर यादव को जिलाध्यक्ष बने से पुरे उनके मित्रों ने बधाई देना शुरू कर दिये हैं बैठक के समापन अवसर पर संगठन के संरक्षक सनत जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि महाकाली संगठन की मूल भावना केवल सेवा कार्य है। संगठन का मूल मंत्र ही यह है कि भगवान के भक्ति से जो आनंद और पुण्य मिलता है वही लाभ सच्ची सेवा करने से मिलता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संगठन के संस्थापक द्वारा रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदा बाजार , मुंगेली, रायगढ़ , जांजगीर, सक्ति में जिला कार्यकारिणी के गठन का कार्य पूर्ण किया गया एवं अन्य जिलों के भी कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र पूर्ण कर लिए जाने की बात कही। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों एवं विशेषकर जांजगीर, चांपा से आए हुए अतिथिगण व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग