RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

वैटलैंड संरक्षण संवर्धन हेतु वन मितान जागृति जन जागरण अभियान

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 16 दिसम्बर 2024/ ग्राम निराछिंदली के जलाशय के समीप वेटलैंड संरक्षण संवर्धन हेतु जन जागरण एवं वन मितान जागृति अभियान के तहत वन मंडल केशकाल के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गिरिदीप हाई स्कूल केशकाल एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल से चयनित छात्र-छात्राओं को वेटलैंड भ्रमण एवं जंगल यात्रा कराया गया स्थलीय जलीय एवं वन्य परिस्थिति तंत्र से स्थिति परिचित कराते हुए दोनों की महत्व बताया गया है। साथ ही विविध जीव जंतु वनस्पतियों से परिचित कराया गया और वन एवं उसकी उपयोगिता बताई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक कांकेर  दिलराज प्रभाकर (भा.व.से.) ने अपने उद्बोधन में वेटलैंड को सारगर्भित परिचय देते हुए प्रकृति संरक्षण में योगदान हेतु बच्चों से अपील किया। वन मंडल अधिकारी केशकाल गुरु नाथन एन. द्वारा बच्चों एवं ग्रामीणों को वनों के संरक्षण संवर्धन में योगदान की अपील किया गया। उपवन मंडलाधिकारी केशकाल श्रीमती सुषमा जे नेताम द्वारा प्राकृतिक संरक्षण संवर्धन और पेड़ों के महत्व के बारे में सहविस्तार बताया गया।

इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत निराछिंदली मुकेश सोरी और विकास मित्र संस्था से डॉक्टर धनराज कुलदीप ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं से चर्चा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में ग्रामीण एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों तथा संपूर्ण ग्रामवासियों का सहभागिता रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग