RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बरडेराजपुर में धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा

सत्यानंद यादव

कोंडागांव/विश्रामपुरी बस्तर के माटी समाचार बड़ेराजपुर में अगहन पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी विश्रामपुरी में गोवर्धन पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में यादव समाज के लोग हजारों की संख्या में खुशी खुशी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में विधिवत रुप से भगवान गोवर्धन धारी श्री कृष्ण की हवन पूजन किया गया ततपश्चात गांव की गलियों में रैली निकाली गई जिसका नजारा बहुत ही सुंदर था।रैली से वापस आकर गौ माता की पूजा अर्चना कर खिचड़ी खिलाया गया।इसके बाद अतिथि स्वागत कर राऊत नाचा प्रतियोगिता का बहुत सुंदर प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5001रू सोनाराम यादव खण्ड स्रोत समन्वयक बड़ेराजपुर एवं चमचमाती शील्ड सोना बाई नेताम जनपद सदस्य जनपद पंचायत बड़ेराजपुर, द्वितीय पुरुस्कार रामखिलावन दर्रो शिक्षक माध्यमिक शाला आमा गुहानद्वारा 3501रु एवं शील्ड श्रवण यादव खजरावन तृतीय पुरुस्कार2501रूश्री सुकालू राम यादव खरगॉव एवं शील्ड सुकनाथ यादव खजरावन द्वारा दिया गया। साथ ही साथसभी टोलियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।रात्रि को राधा कृष्ण रामधुनी मण्डली नरहरपुर द्वारा जीवंत झाँकी मय प्रस्तुति कर लोगों को भाव विभोर किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग