RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मतदाताओं को जागरूक करने चलाया जा रहा जागो बोटर अभियान

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 03 फरवरी 2024/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय निकायों में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए जागव बोटर कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज कोंडागांव के एनसीसी ग्राउंड में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान मतदाताओं को एक ही ईव्हीएम से अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों में आगामी 11 फरवरी को अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग