RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोण्डागांव पुलिस द्वारा अब तक 1500 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया गुम मोबाईल मिलते ही मोबाईल मालिको के खिले चेहरे

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार जिले में साइबर सेल तथा थाना, चौकी को गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहा है। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव कौशलेंद्र देव पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीष कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम द्वारा लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी में लगे हुये हैं जिससे विगत 01 महीना में साइबर सेल की टीम को 174 गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता मिली है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपए है। सायबर सेल द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों बस्तर, बीजापुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व अन्य जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना से रिकवर किया गया है। रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी, के महंगे सेट भी है ।

मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने और दोबारा नहीं गुमने कहा गया और मोबाइल उपयोग के पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिए हैं। कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर कोण्डागांव पुलिस को धन्यवाद देकर जा रहे हैं।

गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने और रिकव्हर करने हेतु कोण्डागांव़ साइबर सेल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। साइबर सेल के गठन के पश्चात साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर अब तक रिकार्ड 1500 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है। अब तक रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का बाजार मूल्य आंका जाए तो करीब एक करोड रुपए के लगभग होगा ।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें। मोबाइल रिकव्हर के कार्य का निष्पादन में सायबर सेल सागरबती सोरी, लूमन सिंह भण्डारी, जितेन्द्र मरकाम, चैतराम मरकाम, बीजू यादव, मनोज पोयाम, कृष्णा नेताम, मनीष बोस, मनोज मरकाम एव लखुराम मरकाम की सराहनीय भूमिका रही है ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग