RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा भव्यता के साथ फॉरेस्ट ऑक्शन हॉल कोंडागांव में हुआ सम्पन्न

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय जनता पार्टी, जिला कोंडागांव के तत्वावधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में फॉरेस्ट ऑक्शन हॉल, कोंडागांव में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा” का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जो अधिकार हमें प्राप्त हैं, उनमें डॉ. अंबेडकर जी का अप्रतिम योगदान है। उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

सभा की अध्यक्षता एवं संचालन वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया। सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन आदर्शों, उनके संघर्षों और संविधान में उनके योगदान की महत्ता को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपेश अरोरा,सेवक राम नेताम, प्रेम सिंह नाग, नन्द लाल राठौर, नरपति पटेल, यशोदा कश्यप, रामदाई नाग, अनीता कोर्राम, दयाराम पटेल, कुलवंत चहल, रामेश्वरी पोयाम, सुषमा खोपरागडे, हितेंद्र झा, सोनमणि पोयाम, धन्जू मरकाम, असलम खान, सखाकोर्राम सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभा के अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर के सपनों के भारत के निर्माण हेतु समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग