भारतीय जनता पार्टी कांदा डोंगर मंडल की कार्यसमिति घोषित, युवाओं को मिला विशेष स्थान
बस्तर के माटी न्यूज़ (BKM)
गरियाबंद, 25 मई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री श्री पवन साय की अनुमति तथा जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर की सहमति से कांदा डोंगर मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष श्री नवीन माझी के नेतृत्व में गठित इस कार्यसमिति में कई नए और ऊर्जावान चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें युवाओं को विशेष महत्व दिया गया है।
घोषित कार्यसमिति में श्री निर्भय ठाकुर, श्रीमती ललिता ध्रुव, श्री खुदेश्वर यादव, श्रीमती महनमती माझी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री दिनेश नागेश और श्री मुकेश कुमार साहू को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि श्री सुरेश दांता ,श्री सुखदेव सॉरी, श्रीमती वेदमती कपिल, श्रीमती चंचला प्रधान, और श्री देवी राम नेताम कोषाध्यक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वही श्री राजीव लोचन पड़ा मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति हुई है।
कार्यसमिति के अन्य प्रमुख सदस्य हैं: श्री रूपधर दुर्गा, श्री अग्रसेन बघेल, श्री कृष्ण कुमार नागेश ,श्री धोबलेश्वर यादव, श्री मनबोध माझी, श्री भूवन माझी, श्री मनशाय यादव, श्री तुलाराम मरकाम, श्री भुजबल सॉरी, श्री हरीश माझी, श्री गुण सागर यादव, श्री परमेश्वर यादव, श्री भगवानों नेम, श्री गोपी राम यादव, श्री बृजलाल मरकाम नीरू भाई यादव, सेख सलाबुद्दीन, श्री टिकेश्वर सॉरी, श्री पवित्र सोरी, श्री गौतम चंद्र जैन, श्री गयाराम माझी ,श्री केबल माझी ,श्रीमति श्रुति धुर्वा, श्रीमती निलेंद्री माझी, श्रीमती रजन्ती प्रधान ,श्रीमती त्रिवेणी नागराज ,श्रीमती भारती माझी ,श्रीमती गोमनी नागेश,वनिता यादव, श्रीमती कन्तुला मरकाम, श्रीमती राजेश्वरी मांझी ,श्रीमती डीगेश्वरी सोरी,श्रीमती लूद्री बाई नेताम ,श्रीमती कांति मरकाम सहित कुल मिलाकर 50 से अधिक समर्पित कार्यकर्ता शामिल हैं।
इसके अलावा मंडल के स्थाई और विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं: सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू एवं श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक श्री रोहित शाहु, श्री गोवर्धन सिंह माझी, श्री संतोष उपाध्याय, श्री राजेश साहू, श्री अनिल चंद्राकर, श्री पुनीत राम सिन्हा, श्री रिखीराम यादव, श्री गौरी शंकर कश्यप , श्रीमती मोहना नेताम , श्री गुरु नारायण तिवारी, श्रीमती सुनीता यादव सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी।
प्रदेश नेतृत्व ने अपेक्षा जताई है कि नई कार्यसमिति संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी और कांदा डोंगर मंडल को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगी।

