RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणाओं से आरंग क्षेत्र को मिली विकास की नई ऊर्जा,विधायक गुरु खुशवंत साहेब बोले – अब विकास की गवाही जनता खुद दे रही है

सत्यानंद यादव

भैसा/खरोरा/आरंग/रायपुर बस्तर के माटी समाचार–आरंग विधानसभा के ग्राम भैंसा में “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास” की मूल भावना को आत्मसात करते हुए सुशासन तिहार 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में विकसित कृषि संकल्प अभियान की भी शुरुआत की गई, जो 12 जून तक चलेगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू जी, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा जी, धर्मगुरु परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब, एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा: सुशासन तिहार अब केवल उत्सव नहीं, बल्कि पारदर्शी शासन, जवाबदेही और योजनाओं की शुचिता का जीवंत प्रतीक बन चुका है। यह सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद और विकास की नई ऊर्जा का माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी की मांगों पर सहमति देते हुए क्षेत्र के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
🔹 ग्राम भैंसा में 55 लाख रु. की लागत से उच्च स्तरीय पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तार
🔹 ग्राम अमोदी में 42 लाख रु. की लागत से पाइपलाइन विस्तार
🔹 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 75 लाख रु.
🔹 भैंसा में हाईस्कूल भवन हेतु 75.23 लाख रु. की स्वीकृति
🔹 हाईस्कूल परिसर में अहाता निर्माण हेतु 18 लाख रु.
🔹 हाईस्कूल में शेड निर्माण हेतु 20 लाख रु.
🔹 ग्राम भैंसा में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा
🔹 हायर सेकेंडरी स्कूल, भंडारपुरी हेतु पूर्व स्वीकृत 75 लाख रु. को बढ़ाकर 1.25 करोड़ रु. की स्वीकृति
🔹 नवीन प्राथमिक शाला, भैंसा में अतिरिक्त कक्षा निर्माण हेतु 24 लाख रु. की घोषणा

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उपकरण, किट व दस्तावेज प्रदान किए और विकसित कृषि संकल्प अभियान की पुस्तिका विमोचित कर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा –मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का नेतृत्व दूरदर्शी और संवेदनशील है। उनकी नीतियों से आज प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। आरंग क्षेत्र इसका साक्षी है, जहां अब विकास की गवाही जनता खुद दे रही है।”

इस गरिमामयी आयोजन में विधायक साथी पद्मश्री अनुज शर्मा जी,भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग जी,जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी–कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग