*सुशासन के सिपाही की एस डी ओ पी ने की बेदम पिटाई*
*आवास का निरीक्षण कर लौट रहे थे तकनीकी सहायक और सचिव कार से उतार कर की पिटाई*
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार
भैरमगढ़ _ जनपद पंचायत भैरमगढ़ के तकनीकी सहायक श्री संतोष कुंजाम और सचिव ग्राम पंचायत उसकापटनम श्री बाबू राव के द्वारा उसकापटनम से ग्रामीण विकास के कार्यों पी एम आवास का निरीक्षण कर वापस आने के दौरान ग्राम तुमला में SDO P कुटरू बृज किशोर यादव के द्वारा अमानवीय रूप से तीन कर्मचारियो को गंभीर आंतरिक चोट आते तक मार पीट, गाली गलौज का मामला आया है!
ये दोनों अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं । इस घटना के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित जिले के कर्मचारी संगठन में भारी आक्रोश है। मनरेगा महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। और घटना के विरोध में कार्रवाई नहीं होने की दशा में काम बंद करने को कहा है । इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी पुलिस थाना भैरमगढ़ को घेरे हुए है।
जिला स्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

