RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 04 जून 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जैतपुरी और लंजोड़ा स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान शासन द्वारा प्रदाय की गई 3 माह के चावल वितरण की व्यवस्था का अवलोकन किया और सभी हितग्राहियों को शासन के निर्देशानुसार चावल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हितग्राही को राशन प्राप्त करने में समस्या न आए और शासन के निर्देशानुसार हितग्राहियों को चावल के साथ ही नमक, चना, शक्कर इत्यादि का वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग