RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने असम में आये बाढ़ के पीड़ितों से की मुलाकात,भारतीय जनता पार्टी की डबर इंजन सरकार असम में सिर्फ भ्रष्टाचार कर रही है सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत नहीं मिल रही

अमृत

*पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने 400 करोड़ का पैकेज असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया था, ताकि कैसे इन बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ से राहत मिले और बाढ़ का पानी गांव तक न पहुँचे*

*असम में बाढ़ के आने से स्कूल और अस्पताल प्रभावित हो चुके हैं, लोगों को खाना नहीं मिल रहा*

*असम में लोग परिवार व अपने पालतु पशुओं को साथ में लेकर सड़क पर तंबू तानकर रहने को मजबूर*

*कांग्रेस पार्टी लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगी हुई है एवं हर संभव मदद कर रही है*

*कांग्रेस के नेता बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचाने का कार्य कर रही है – विकास उपाध्याय*

रायपुर बस्तर के माटी समाचार  छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि आज असम प्रदेश के लखीमपुर जिले में नाओबोईचा विधानसभा के आमटोला गांव जहाँ पर बाढ़ आने से सैंकड़ों लोगों का घर प्रभावित हुआ, आज वहाँ कांग्रेस के नेताओं के साथ असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने दौरा किया और वहाँ के लोगों को वहाँ की स्थिति को समझने का प्रयास किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस समय कांग्रेस की केन्द्र में सरकार थी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने 400 करोड़ का पैकेज असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया था, ताकि कैसे इन बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ से राहत मिले और बाढ़ का पानी गांव तक नहीं आये, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की 08 साल की सरकार ने ये सब ध्वस्त कर दिया और भ्रष्टाचार करके लगातार असम प्रदेश की जनता के साथ धोखा करते आ रही है, और जिस प्रकार असम की जनता ने सरकार के ऊपर भरोसा किया, विश्वास किया, उसके ठीक विपरीत भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री ने यहाँ सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। यहाँ लोग अस्त-व्यस्त हो चुके हैं लोग अपने घरों को छोड़कर, अपने परिवार को एवं अपने पालतू पशुओं को साथ में लेकर सड़क पर तंबू तानकर रहने को मजबूर हो गए हैं यह स्थिति बहुत भयावह नजर आ रही है यहाँ लोगों को खाना तक नहीं मिल पा रहा है इनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, यहाँ स्कूल प्रभावित हो गया है, अस्पताल प्रभावित हो चुके हैं। आज लखीमपुर जिले के नाओबोईचा विधानसभा के आमटोला गांव में कांग्रेस के नेताओं के साथ दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने का कार्य भी किया।

विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगी हुई है एवं हर संभव मदद कर रही है और राशन भी दे रही हैं तथा चिकित्सा जैसी तमाम सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रही हैं। विकास उपाध्याय ने बताया कि लगातार तीन दिन बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में जाकर दौरा करेंगे और इसकी संपूर्ण जानकारी कांग्रेस के लीडरशीप को दी जाएगी।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग