RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

रथयात्रा के दिन कोंडागांव कांग्रेस ने की दो नए कार्यकारी अध्यक्षो की घोषणा,विजय लांगड़े बने फरसगांव ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश ठाकुर को मिला बड़ेराजपुर ब्लॉक का जिम्मा

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार  रथयात्रा के शुभ अवसर पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने दो नए कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमे विजय लांगड़े और कमलेश ठाकुर के नाम शामिल हैँ। ज्ञात हो की विजय लांगड़े लगातार फरसगांव नगर पंचायत से पार्षद बनते आ रहें हैँ और राजनीती मे अपनी एक अलग पहचान रख क्षेत्र मे अपना वर्चश्व स्थापित कर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा मे काम कर रहें हैँ,इन्ही सब कार्यों को देख पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है वहीं कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने बड़े राजपुर ब्लॉक से कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी कमलेश ठाकुर को सौंपी है।कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम नेताम ने यह नियुक्ति आदेश जारी किया है।नियुक्ति को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हर्ष जाहिर किया है सभी ने शुभकामनायें प्रेषित की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग