RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष योजना – वन मंत्री केदार कश्यप

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 27 जून 2025 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं से जनजातीय परिवारों को लाभान्वित किये जाने हेतु जिले के सभी विकासखंड में क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम गोलावण्ड में आयोजित शिविर में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उक्त शिविर में गोलावंड, कारसिंग, कुसमा, कचोरा, इसलनार, चमई, हंगवा, तोतर, बोरगांव, झारा, पोलंग, खंडाम, खचगांव, बालासार, मड़ानार और नगरी गांव के ग्रामीणजन सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं बताई।

शिविर को संबोधित करते हुए वन मंत्री कश्यप ने कहा कि जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुण्डा के नाम से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की गई, जिसके माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय ग्रामों में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस अभियान सेे जनजातीय समाज के कल्याण के साथ ही गांव के उत्तरोत्तर प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति वंचित न रह पाए। उन्होंने शिविर के माध्यम से सभी के आयुष्मान कार्ड और बुजुर्गों के वय वंदना कार्ड बनाने, सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जिले के शिल्पकारों को जोड़ने को कहा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने भी संबोधित किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 05 जन्मप्रमाण पत्र वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को धान बीज और सहकारिता विभाग द्वारा 06 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा 06 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 300 ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में वनमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप व श्रीमती रामदई नाग, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपेश अरोरा सहित जनपद सदस्यगण एवं सरपंचगण उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग