सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेन्द्र देव पटेल के नेतृत्व में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कोण्डागांव पुलिस द्वारा चलाया गया एक विशेष अभियान।
जिला में पुलिस को बिना सूचना दिए रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर नकेल कसने हेतु कोण्डागांव पुलिस द्वारा गहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 74 ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई जो विभिन्न राज्यों एवं जिलों से आकर कोण्डागांव में बिना पुलिस को सूचना दिये रह रहे है। बिना सूचना के रह रहे 4 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 170/126,135(3) बी०एन०एस०एस० के तहत् एवं अन्य 70 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126,135 (3) बी०एन०एस०एस० के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
संदिग्ध व्यक्तियों को थाने तलब कर उनके आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों की जांच की गहन जाँच की गई। दस्तावेजों की प्रामाणिकता और स्थाई पते की पुष्टि की जा रही है तथा पुलिस द्वारा उनकी आर्थिक गतिविधियों, काम के प्रकार और दिनचर्या की निगरानी रखी जा रही है, जैसे रात में घूमना, बार-बार ठिकाना बदलना, संदिग्ध संपर्क रखना आदि। इन व्यक्तियों के पुराने आपराधिक रिकार्ड की तलाश में विभिन्न राज्यों के पुलिस थानों व राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से जानकारी ली जा रही है, तथा इनसे संबंधित जानकारी एकत्र करने के लिये तकनीकी सहायता ली जा रही है।
पुलिस ने सभी मकान मालिकों को निर्देशित किया है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मकान किराए पर न दें। किराएदारों की पूरी जानकारी थाने में जमा अनिवार्य रूप से जमा कराये। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामप्रमुखो, पंचो, संरपंचों, पटेलों को भी निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घुमने वाले व्यक्तियों के संबंध में तत्काल सूचना पुलिस थानों को दे।
कोण्डागांव पुलिस की जनता से अपील
कोण्डागांव पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति बिना उचित पहचान, स्पष्ट उद्देश्य, या संदिग्ध परिस्थितियों में आपके आसपास रह रहा हो, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियाँ समाज के लिए खतरा बन सकती हैं, और आपकी सतर्कता किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यदि आपको किसी व्यक्ति के व्यवहार, गतिविधियों पर संदेह हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। समाज की सुरक्षा में जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। आपकी एक छोटी सी सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। हमारी पुलिस टीमें 24 घंटे आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। सूचना देने वाले की गोपनीयता को पूरी तरह से बनाए रखा जाएगा, ताकि नागरिक बिना किसी डर के सहयोग कर सकें।

