RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जादू टोना के शक में अधेड़ को उतारा मौत के घाट सिर धड़ से अलग कर दिया 

नारायणपुर बस्तर के माटी समाचार

घटना जिले के धनोरा थाना अंतर्गत हितपुला गांव का है जहां शनिवार रात लगभग 7:00 बजे एक ग्रामीण ने अपने पड़ोसी अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी ग्रामीण ने अधेड़ का सिर धड़ से अलग कर दिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मृतक चंद्र उसेंडी अपनी पत्नी के साथ गांव में ही बीज चरू त्यौहार में शामिल होने गया हुआ था बीज त्यौहार मना कर अधेड़ चंद्र उसेंडी शाम 7:00 बजे अकेला अपने घर पहुंच कर आराम कर रहा था तभी आरोपी पुनीत उसेंडी ने धारदार हथियार से वार कर मृतक का गला काट दिया और सर को धड़ से अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के भाई का निधन 3 माह पूर्व हो गया था इसके कुछ दिन बाद आरोपी की एक बच्ची का भी निधन हो गया था जिसका जिम्मेदार आरोपी मृतक चंद्र उसेंडी को मान रहा था आरोपी का कहना है कि चंद्र उसेंडी की वजह से उसके भाई और बेटी की जान चली गई इसी रंजिश की वजह से आरोपी पुनीत उसेंडी ने चंद्र उसेंडी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हितपुला गांव के पुलिया के नीचे रात भर छुपा हुआ था दूसरे दिन सुबह हुआ तो पुलिया से निकलकर 5 किलोमीटर पैदल चलकर धनोरा पुलिस थाने के सामने पहुंचा इसी बीच हितपुला के ग्रामीण घटना की सूचना देने थाना पहुंचे पुलिस की नजर थाना के सामने खड़े आरोपी चंद्र उसेंडी पर पड़ी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया इस दिल दहलाने वाली घटना की खबर आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई ।नारायणपुर जिले में इस तरह की बड़ी खबर सामने आई है जो हृदय विधायक घटना है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग