दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, अमलीपदर पुलिस की चौकसी से नाकाम हुई तस्करी
बस्तर की माटी न्यूज़,(BKM NATIONAL NEWS)गरियाबंद
अमलीपदर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में उड़ीसा के दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस ने यह सफलता बीरीघाट तेल नदी मार्ग पर की गई घेराबंदी के दौरान हासिल की।

गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार मेश्राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के पास से 8 किलो 240 ग्राम मादक गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹82,000 आंकी गई है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की गई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष सुनानी पिता केदार सुननी (उम्र 29 वर्ष, ग्राम पंजीआ, उड़ीसा) और नरेश मेहर पिता राजेंद्र मेहर (उम्र 36 वर्ष, ग्राम थनट, उड़ीसा) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचाने की योजना बना रहे थे।
अमलीपदर पुलिस की सतर्कता से यह अवैध खेप गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही पकड़ ली गई। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक प्रकाश जांगड़े, हीरालाल चंद्राकर, रिजवान खान, दिनेश यादव और अभिमन्यु तांडी की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

