RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कांदा डोंगर मंडल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन । बाइक रैली और पदयात्रा से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजपा नेताओं की रही गरिमामय उपस्थिति

बस्तर की माटी न्यूज़, (BKM NATIONAL NEWS), गरियाबंद 

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर कांदा डोंगर मंडल परीक्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में जहां एक ओर भब्य बाइक रैली ने देशभक्ति का जज़्बा जगाया, वहीं पदयात्रा ने लोगों में एकता और संकल्प का संदेश दिया। कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन में विशेष ऊर्जा का संचार किया। जिला अध्यक्ष के बिंद्रा नवागढ़ दौरा के समय कई जगह उनका भव्य स्वागत भी किया गया । ईसी परिपेक्ष में ध्रुवा गुड़ी में भी उनका स्वागत के लिए मंडल अध्यक्ष नवीन माझी, जिला उपाध्याय गुरु नारायण तिवारी, मंत्री श्रुतिसिह धुर्वा,मंत्री डॉ मनीष सिन्हा सहित अन्य जिला स्तरीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत मूडगेल माल से हुई, जो अमलीपदर होते हुए ध्रुवागुड़ी तक पहुंची। ध्रुवागुड़ी से यात्रा आगे कांदा डोंगर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। समापन के अवसर पर एक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस यात्रा के दौरान सड़कों पर तिरंगे लहराते, नारों की गूंज और देशभक्ति गीतों ने माहौल को रोमांचक बना दिया।

इस कार्यक्रम में कांदा डोंगर परीक्षेत्र के पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिंद्रा नवागढ़ विधायक डमरू धर पुजारी मौजूद रहे। समापन सभा के मुख्य अतिथि के रूप में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में पुजारी ने इस तिरंगा यात्रा के मूल उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता और अखंडता का संदेश लेकर चलने वाला अभियान है।

उन्होंने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेना की वीरता को याद दिलाया और कहा कि जब हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, तब विरोधी दलों ने युद्धविराम को अमेरिका के दबाव में लिया गया निर्णय बताने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सोच है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति और रणनीति के साथ देश का नेतृत्व किया।

पुजारी ने प्रधानमंत्री की वीरता और नेतृत्व क्षमता का मंच से गुणगान करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

मंच पर भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद थे, जिनमें श्रुति सिंह धुर्वा, निर्भय सिंह ठाकुर, दिनेश नागेश, किशोर दांता, मुकेश साहू, संजय दुबे, पुनीत राम धुर्वा, खुदेश्वर यादव, हरीश माझी सहित सभी बूथ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करें और तिरंगे के सम्मान को सर्वोपरि रखें।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और मिठाई वितरण भी हुआ। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ तिरंगे झंडे लिए यात्रा में शामिल हुए। बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने हेलमेट और सफेद-कुर्ता-पायजामा के साथ तिरंगे स्कार्फ पहनकर एकता और अनुशासन का संदेश दिया।

जिला मंत्री श्रुति सिंह धुर्वा ने तिरंगा यात्रा का महत्व को समझाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किए । कार्यक्रम के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय सिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की अस्मिता और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस प्रकार कांदा डोंगर मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा न केवल एक राजनीतिक आयोजन रहा, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, एकता और जनजागरण का प्रतीक बनकर लोगों की स्मृतियों में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग