RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 19 अगस्त 2025 साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला मुख्यालय के सभा कक्ष से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केशकाल और बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज ग्राम दादरगढ़ के युवाओं ने लिंमदरहा मिडवें में स्थित जलाशय में बंबुराफ्टिंग शुरू करने हेतु आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने वन विभाग को आवश्यक सहायता हेतु निर्देशित किया। ग्राम मांझी बोरण्ड नयापारा निवासी शिवलाल ने नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने आवेदन पर कार्यवाही हेतु जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया। ग्राम काटागांव के ग्रामीणों ने जंगल ग्रामीणों ने अवैध वन अतिक्रमण की शिकायत की, मछुआ विकास मत्स्य सह समिति संस्था जामगांव ने मत्स्य पालन हेतु लीज पर जामगांव में स्थित सिंचाई जलाशय की मांग की। इसी तरह कोण्डागांव के श्यामप्रसाद मुखर्जी वार्ड निवासी सोनसिंह सोड़ी ने नवीन स्कूल, ग्राम बड़े खौली निवासी बिजऊ गोटा ने वन अधिकार पत्र, ग्राम बड़े कनेरा निवासी प्रकाश चुरगीयां ने रूर्बन मिशन से प्राप्त एंबुलेंस, धान खरीदी केन्द्र का स्थल परिवर्तन एवं ग्राम सभा हेतु शेड निर्माण, ग्राम पंचायत बांसकोट निवासी शीतल नाग ने बांसकोट स्थित महावीर चौक से शासकीय माध्यमिक शाला उइकापारा तक सीसी रोड़, ग्राम कानपुर निवासी मनबोध पोयाम ने कानपुर सात बहनी पारा में पुलिया की मांग सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर 35 आवेदन प्राप्त हुए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग