फुलझर-मैनपुरकला हादसा: ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक गंभीर
बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS)गरियाबंद
फुलझर-मैनपुरकला मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पास हाईवे के मोड़ पर अचानक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह फंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे के इस हिस्से पर मोड़ होने के कारण अक्सर हादसे घटित होते रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

