माओवादियों के द्वारा plant किए गए प्रेशर आईईडी की चपेट मे 1 जवान घायल,खतरे से बाहर
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार
दिनांक 13/10/2025 को थाना भोपालपटनम क्षेत्रांतर्गत सुरक्षा बलों की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी।
एरिया डॉमिनेशन डयूटी के दौरान माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से 01 जवान को चोंट आई है।
घायल जवान को Evacuate कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
घायल जवान की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर है।*

