कोया कुटमा का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
कृष्ण कुमार कुंजाम
गीदम बस्तर के माटी समाचार:- सर्व आदिवासी समाज भवन गीदम में आज दिनाँक 29/11/2025 को कोया कुटमा का जिला स्तरीय बैठक रखा गया था , जिसमें आगामी 19–20 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली कोया करसाड़ के निम्नानुसार एजेंडा पर चर्चा :-
(1) कोया करसाड़ का स्थल निरीक्षण कर रूपरेखा के संबंध में चर्चा हुआ और कोया करसाड़ का आयोजन स्थल के रूप में दो जगहों से प्रस्तावित हैं पहला ग्राम पंचायत मुस्तलनार का प्रस्ताव आया हैं , दूसरा ग्राम पंचायत कासोली से भी आया हैं जो कि आने वाले आगामी बैठक में सबकी सर्व सहमति से निर्णय लेकर स्थल का चयन किया किया जायेगा ।
(2) कोया करसाड़ की रूपरेखा के सम्बंध में समाज प्रमुखों के द्वारा सुझाव दिया गया कि पूर्व से निर्धारित नियमानुसार रखा जाए या यदि आगामी बैठक में कुछ बदलाव होता है तो संशोधन किया जायेगा ।
(3) पूर्व से निर्धारित सहयोग राशि -100000.00 (एक लाख रुपए) + 20 बोरी चावल प्रत्येक ब्लॉक से लिया जाना तय किया गया हैं जो यथावत रखने की सुझाव दिया गया हैं।
(4) कोया कुटमा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण बिंदु पर विचार विमर्श करते हुए जैसे :- बस्तर में जल–जंगल–जमीन को बचाने के लिए आने वाले दिनों में हर ग्राम पंचायत में पेसा कानून को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य सम्पादित किया जाता हैं तो ग्राम सभा से अनिवार्य रूप से वन संसाधनों जैसे हक अधिकारों पर शसक्त तरीके से अनुमोदन किया जाना चाहिए । इस सबन्ध में जिला कलेक्टर को कोया कुटमा आदिवासी समाज की ओर से ज्ञापन सौपने के लिए निर्णय लिया गया हैं। और आगामी कोया करसाड़ का बैठक दिनाँक 13/12/2025 दिन–शनिवार को ग्राम पंचायत मुस्तलनार में समय – 1:00 बजे रखा गया है । इस बैठक में जानकर व सामाजिक बुद्विजीवी और समाज प्रमुख उपस्थित रहे जैसे :– कोया कुटमा जिलाध्यक्ष – बल्लू भवानी सचिव – बुधराम नाग कानूनी सलाहकार –् सत्यनारायण कर्मा उपाध्यक्ष सुरेंद्र भास्कर ,जिलाराम कोराम कोषाध्यक्ष – जोगा कश्यप मीडिया प्रभारी – शंकर पोयाम , नन्दू होड़ी सर्व आदिवासी समाज गीदम अध्यक्ष जितेंद्र वेट्टी , सुधरु कड़ती मोंगड़ू कड़ती , मड्डा राम वेक , रामू राम हलामी, शैलेश अटामी , सोमारू सोड़ी , राजू मंडावी सहित अन्य लोगों ने भी शामिल

