सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत द्वारा ईडी की चार्जशीट को खारिज किये जाने के बाद कांग्रेस देशभर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया जा रहा है इसी कड़ी में कोंडागांव कांग्रेस पूर्व मंत्री मोहन मरकाम की अगुआई एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष के नेतृत्व मे भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया।इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या मे सम्मिलित हुए। पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि आज नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब हो गया। लोकतंत्र पर हमले और विपक्ष को दबाने की राजनीति के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।

एजेंसियों का दुरुपयोग कर एक दशक तक हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि धूमिल करने के बाद अब भाजपा बेनक़ाब हो चुकी है। कोर्ट ने ईडी को फटकारते हुए कह दिया है कि सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी सहित किसी पर भी नेशनल हेराल्ड में मनी लाउंड्रिंग का मामला नहीं बनता है। जिस तरह से एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा विपक्ष को डराना, धमकाना चाहती है, उसके खिलाफ हम सब एकजुट हैं। आज छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय का घेराव कर हम सबने “सत्यमेव जयते” के संकल्प को दोहराया है। जिलाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोदी सरकार केन्द्रीय एजेंसियों को विपक्षी आवाज को कुचलने के लिए इस्तेमाल कर रही है। भाजपा के नेता ये कान खोल कर सुन लें कि इन हथकंडों से हम डरने वाले नहीं हैं। भारतीय संविधान और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु हम हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। एजेंसियों का दुरुपयोग कर एक दशक तक हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि धूमिल करने के बाद अब भाजपा बेनक़ाब हो चुकी है। कोर्ट ने ईडी को फटकारते हुए कह दिया है कि सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी सहित किसी पर भी नेशनल हेराल्ड में मनी लाउंड्रिंग का मामला नहीं बनता है। जिस तरह से एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा विपक्ष को डराना, धमकाना चाहती है, उसके खिलाफ हम सब एकजुट हैं।जिलाध्यक्ष रवी घोष ने कहा कांग्रेस और कांग्रेसियों को बदनाम करना विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास करना भाजपा की पुरानी आदत है माननीय न्यायालय ने जो फटकार लगाई है यही स्वागत योग्य है भाजपा को इससे सबक लेनी चाहिए आज का घेराव सिर्फ इसीलिए है घेराव कार्यक्रम में जिला कांग्रेस,ब्लाक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे

