RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को जिले में 26 परीक्षा केन्द्र बनाए गए, 6948 अभ्यर्थी होंगे शामिल

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 30 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पाली में किया जाएगा, जिसमें प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली 3 बजे से 5.45 बजे तक समय निर्धारित है। प्रथम पाली में (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) लगभग 01 लाख 19 हजार तथा द्वितीय पाली में (माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) लगभग 02 लाख 05 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया ने छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा परीक्षा के संबंध में जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोण्डागांव जिले से प्रथम पाली में 2840 और द्वितीय पाली में 4108 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के आयोजन हेतु जिले में प्रथम पाली हेतु 10 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली हेतु 16 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन करने को कहा गया है ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम-से-कम 2 घटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 09.30 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रात 09.00 बजे बंद कर दिया जावेगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ हो रहा है इस लिए मुख्य द्वार दोपहर 2.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे जामुनी, मैरून बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षाकर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बाह का बंधन नहीं होगा। इसी प्रकार यह भी निर्देशित किया गया है कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने हेतु निर्देशित किया गया है तथा कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पाइंट पेन लेकर ही आये।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग