बस्तर के माटी समाचार
कृष्ण कुमार कुंजाम ब्यूरो चीफ बस्तर
कुंजाम परिवार कुटमा की ऐतिहासिक बैठक संपन्न
बस्तर संभाग सहित सात जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल
कुटमा (बस्तर)।
कुंजाम परिवार कुटमा की एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बैठक का आयोजन कुटमा ग्राम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में जिला बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर, बालोद, नारायणपुर एवं दुर्ग जिलों से कुंजाम समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं युवा प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य कुंजाम समाज की एकता, सामाजिक समरसता, परंपराओं के संरक्षण तथा भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई, जिसमें समाज के बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया।
सामाजिक मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

