RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बजट सत्र 2026-27 में युवा, रोजगार और दीर्घकालिक विकास पर केंद्रित: केदार नाथ गुप्ता

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार  केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को युवा, रोजगार और दीर्घकालिक विकास पर केंद्रित बताते हुए अपेक्स छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला साबित होगा। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बजट को “Reform Over Rhetoric” की भावना पर आधारित बताया।

केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर उत्पादकता बढ़ाने और “सबका साथ–सबका विकास” के विजन को सशक्त करने वाला है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फिस्कल डेफिसिट को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य तय किया गया है, जो आर्थिक अनुशासन और संतुलित विकास का संकेत है।उन्होंने जानकारी दी कि बजट में ₹12.2 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर प्रस्तावित किया गया है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष जोर देते हुए गुप्ता ने कहा कि Make in India 2.0 के तहत बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिया गया है, जिससे भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत भूमिका निभा सकेगा।

उन्होंने MSME और स्टार्ट-अप्स के लिए ₹10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को पूंजी की उपलब्धता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को गति मिलेगी। साथ ही, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, कृषि और ग्रामीण उद्यमिता के लिए किए गए प्रावधानों को उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि यह बजट युवाओं को अवसर, उद्यमियों को समर्थन और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम , भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल उपाध्यक्ष  जितेंद्र सुराना ,पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा , मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल , मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल, बंटी नाग, परितोष त्रिपाठी, विकास दुआ, नागेश देवांगन भाजपायूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पद्याधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग