RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कॉंग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पलारी मे हुआ सम्पन्न,ब्लॉक शहर मंडल एवं सेक्टर पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार – हाल के दिनों मे एआईसीसी एवं पीसीसी द्वारा ब्लॉक शहर मंडल सेक्टर पदाधिकारियों की सूची घोषित की गयी जिसमे कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन के नाम सहित मंडल अध्यक्ष के रूप मे शहर मंडल से इरशाद खान,योगेंद्र पोयाम कोंडागांव ग्रामीण से भंवर कौशल, सेवक दीवान,पीलाराम बघेल, लखमू कोर्राम, सहदेव पोयाम, योगेंद्र राठौर के नाम शामिल हैं साथ ही सेक्टर प्रमुखों की घोषणा भी की गयी है जिनके पदभार ग्रहण के साथ साथ मिलन समारोह कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप मे राउत पारा पलारी मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के इस कार्यक्रम मे कोंडागांव शहर एवं सम्पूर्ण ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओ की भारी संख्या मे उपस्थिति रही जहाँ पर पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया कहा कांग्रेस पार्टी आमजन की पार्टी है गरीब मजदूर किसान की पार्टी है सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस पार्टी सत्ता मे रहे या विपक्ष मे गरीब मजदूर किसान आदिवासी की आवाज को उठाने मे सदैव अग्रणी भूमिका मे रहती है।आज केंद्र की मोदी सरकार से लेकर प्रदेश की साय सरकार के कार्यों से आमजन त्रस्त हैं। कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को गिनाते थकते नहीं हैं लोग वहीं भाजपा के इन दो वर्षो मे विकास शुन्य है कहीं कोई नए काम नजर नहीं आ रहे हैं। भारत देश की सबसे बड़ी आबादी गॉवों मे बसती है और साय सरकार द्वारा ग्राम पंचाययों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को साल भर से अधिक समय होने जा रहा है पंचायत प्रतिनिधियों को एक भी काम ग्राम विकास मे स्वीकृति नहीं हुआ है, जनप्रतिनिधियों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है की एक भाजपा समर्थित सरपंच को स्तीफा देने का नौबत आ गया। सरकार के रवैये से सभी वर्गो मे नाराजगी है आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ मे पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी हमें केवल सरकार के वादाखिलाफ़ी को जन जन तक पहुंचाना है भाजपा के असली चाल चरित्र और चेहरा को जनता के बिच लाना है भाजपा की कथनी और करनी मे अंतर बतानी है। संकल्प पत्र मे बड़ी बड़ी घोषणाओ के सहारे भाजपा ने सत्ता हासिल कर लिया परन्तु आज जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है।आगे वक्ताओं ने कहा स्थानीय विधायिका लता उसेंडी सहित भाजपाइयों ने बस्तर मे स्थानीय भर्ती का वादा किया था कहा है स्थानीय भर्ती? प्रत्येक तीन पंचायत मे एक धान खरीदी केंद्र खोलने का वादा किया था कहा है धान खरीदी केंद्र? सभी ग्राम पंचायतों मे धान बिक्री की राशि देने की बात कही थी कितने पंचायत भवन मे धान की राशि मिल रही है? बताएं भाजपा के जनप्रतिनिधी। धान की राशि 3100 रुपए प्रतिक्विंटल एक मुश्त देने का वादा किया था कहा गया एक मुश्त पैसा?एग्रीटेक, ऑनलाइन टोकन, भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान किया गया कई हजार किसान आज दिनांक तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानों का प्रदेश है किसानों को स्वयं की गाढ़ी कमाई के पैसा के लिए महीनो महीनो भर बैंको का चक़्कर काटना पड़ रहा है एक बार मे एक किसान को मात्र 10 हजार रुपए मिल रहा है किसानों का इतना बुरा दिन आज तक नहीं आया था, किसानों को चोर समझ रही सरकार किसानों के घरों मे रेकी करा रही है साय सरकार। कर्मचारी संघ संगठन अपनी अपनी जायज मांगों को लेकर हर हफ्ते धरना दे रहे हैं, निष्ठुर सरकार एस्मा लगाकर उन्हें डराने का काम कर रही है।व्यापारी अलग परेशान हैं इस भाजपा के सरकार मे हमें कुम्भकर्णी साय सरकार के रवैये को केवल जनता के बिच साझा करनी है हकीकत को बताना है आने वाले समय मे पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है।कार्यक्रम मे भारी संख्या मे क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग