सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल में आया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने 2014 से 2017 के बीच जेफ्री एपस्टीन से 14 बार मुलाकात की और उनके बीच 612 ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था।जेफ्री एपस्टीन एक दरिंदा था जिसने छोटी छोटी बच्चियों से लेकर कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म दुराचार किया यहां तक की उन्हें मारकर खा गया ऐसे दरिंदे के साथ संबंध रखने वाले विश्व के कई नेताओं ने अपने पदों से स्तीफा तक दे दिया कई तो आत्महत्या कर रहे हैं वहीं हमारे देश के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिँह पुरी को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देनी चाहिए। एपस्टीन नामक दरिंदे के चंगुल मे भारतीय लड़कियों की मौजूदगी की बातें भी सामने आ रही है यहाँ तक की एपस्टीन के तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच रही है देश के बड़े बड़े व्यवसायीयों तक पहुंच रही है।इतनी बड़ी घटना की खुलासे के बाद नाम उजागर होने के बाद देश के इतने बड़े पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।आज महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लाम्बा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार कोंडागांव शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन के नेतृत्व मे कोंडागांव कांग्रेस भवन से रैली निकाल नारे बाजी करते हुए पुराने बस स्टेण्ड मे हरदीप सिँह पुरी का पुतला दहन करते हुए स्तिफे की मांग की गयी है आने वाले समय मे और भी उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।इस दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव तबस्सुम बानो,पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा यादव, गुणमती नायक, लेखनी प्रधान,सरिता देवांगन, नीलू देवांगन, रंजीता अग्रवाल, प्रीति भदौरिया, अनीता पोयाम,आरती नेताम, हिरामुनि सिदार,रंजना साहू,ललिता नेताम, गीता मेश्राम, अंजू जोशी, प्रतीक्षा सुरजाल,जायमती कोर्रम, निरामुनी, सुखबती कोर्रम, वंशबती सहित महिला कांग्रेस पदाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, महामंत्री जेपी यादव, रितेश पटेल, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन,ब्रिज सोढ़ी,नंदू दीवान,मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्त्ता भारी संख्या मे मौजूद रहे।

