RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

लता उसेंडी के संकल्प से सीजी संकल्प बजट में कोंडागांव विधानसभा को 200करोड़ से अधिक कि मिली सौगात

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ संकल्प सीजी बजट 2026 27 में कोंडागांव कि विधायक भाजपा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के विकास के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध के कारण कोंडागांव विधानसभा को मिली बड़ी सौगात जिसमें प्रमुख तौर पर लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 140 करोड़ की लागत से 22 कार्य जिस अंतर्गत कुल 18 सड़के का निर्माण,

जिसमें विशेष तौर पर कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग नारायणपुर रोड से बाईपास को जोड़ने वाली नारंगी नदी के ऊपर पुल एवं सड़क का निर्माण किया जा रहा है

साथ ही लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग अंतर्गत कुल 4 बड़े सेतु निर्माण के कार्य सम्मिलित हैं।

इसके अलावा जल संसाधन विभाग अंतर्गत सिंचाई क्षमता में वृद्धि करने हेतु कुल 8 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनकी कुल लागत 35.5 करोड रुपए है ।
इसी प्रकार से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुल तीन कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें 2 नवीन सड़क निर्माण एवं प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित 12 कि.मी की सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु कुल राशि 8.59 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नकटीमुंडा तालाब के संदेह कारण हेतु 3 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।
साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कल 7 नवीन शाला भवनों के निर्माण हेतु 3 करोड़ 65 लख रुपए राशि का प्रावधान किया गया है जिसमें चार प्राथमिक शालाएं एक हाई स्कूल और दो नवीन हाई सेकेंडरी स्कूल भवन शामिल है।

इसके अलावा कोंडागांव जिले अंतर्गत बहुप्रतीक्षित शासकीय जी.एन.म नर्सिंग हॉस्टल के भवन निर्माण हेतु भी राशि का प्रावधान बजट पर किया गया है जिसकी अनुमानित लागत 11 करोड रुपए है,

साथ ही कोंडागांव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सह तहसील कार्यालय कम्पोजिट बिल्डिंग हेतु भी बजट में प्रावधान किया गया।

उप संचालक कृषि कार्यलय हेतु भी बजट में प्रावधान किया गया है।

जिले अंतर्गत ड्राईविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित करने हेतु ई-ट्रैक निर्माण के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।

इसी प्रकार से कोंडागांव विधानसभा अंतर्गत विभागीय योजन्यों के अतिरिक्त विशेष तौर पर अधोसंरचना विकास हेतु 200 करोड़ रुपए से भी अधिक राशि का प्रावधान इस बजट में किया गया है लता उसेंडी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी एवं कैबिनेट के सभी मंत्री गणों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग