सत्यानंद यादव
कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 23 मार्च 2026 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने सोमवार को ग्राम रांधना में 84 लाख रूपए के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस विकास कार्यों में 08 पंचायतों के विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तो गांव, राज्य एवं देश भी मजबूत होगा।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भगवती नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संजू ग्वाल, चंदन साहू, बालकुंवर प्रधान, अनिल अग्रवाल, लक्ष्मीनाथ शोरी, सुकराम मरकाम, कृष्णा पोयाम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

