RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा राम मंदिर, शीतला माता मंदिर, कृष्ण मंदिर और संतोषी माता मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया जाता है इसी कड़ी में दिनाँक 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा राम मंदिर, शीतला माता मंदिर, कृष्ण मंदिर और संतोषी माता मंदिर के परिसर में झाड़ू मार कर साफ सफाई किया गया l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को बताया कि स्वच्छता से हमारी सकारात्मकता बढ़ती है। गंदा वातावरण नकारात्मकता लाता है और व्यक्ति को सुस्त बना देता है। जब हम स्वयं को और अपने आस-पास को साफ रखते हैं, तो हमें सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है जो हमें खुश और तनावमुक्त रखती है। इसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत- सुंदर भारत स्वच्छ और स्वच्छ कोंडागांव – सुंदर कोंडागांव के नारे लगाएं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य रतिराम शोरी, श्रीकांत तिवारी, ढालेश साहू और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग