श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई बीजापुर की नई कार्यकारिणी गठित
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार। प्रदेश के सबसे बड़े श्रमजीवी पत्रकार संगठन की जिला इकाई बीजापुर का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिले भर के पत्रकारों की उपस्थिति रही, जहां सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने सहित विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संरक्षक याकूब खान
जिला अध्यक्ष – घनश्याम यादव
जिला उपाध्यक्ष – अय्यूब खान
जिला उपाध्यक्ष – श्याम करकू
जिला उपाध्यक्ष – दीपक मरकाम
जिला महासचिव – सतीश कुमार अल्लूर
जिला कोषाध्यक्ष – रामचंद्र एरोला
ब्लॉक अध्यक्ष – सन्नू हेमला
सचिव – दंतेश्वर झाड़ी
नव-मनोनित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

