RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पल्ली में संगीतमय मानसगान व 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, महाराजा कमलचंद्र भंजदेव हुए शामिल

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 9 अप्रैल कोंडागांव जिला के पल्ली गांव में मानसगान एवं 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक समरसता, सद्भावना और जनजागरण के उद्देश्य से परमवंदनीया माताजी जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत पल्ली एवं हिरक मंडल के तत्वावधान में संगीतमय मानसगान एवं 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 8 से 10 अप्रैल तक पल्ली गांव में आयोजित किया गया है, जिसमें समस्त प्रज्ञा परिजन एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। अंतिम दिवस सामूहिक विवाह व पल्ली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पल्ली पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महाराजा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के दौरान आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हो रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग