RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

रास्तें में आने-जाने वाले मोटर सायकल सवारों पर पत्थर से जानलेवा प्रहार करने वाले हत्यारे को चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण है कि प्राथी राजेन्द्र सोरी पिता लखीराम सोरी निवासी भतवा थाना माकड़ी जिला कोण्डागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा मृतक मेहन्दु मरकाम पिता स्व० राजूराम मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी गम्हरी व अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकल से बालोण्ड से ग्राम भतवा जा रहे थे, मोटर सायकल को मेहन्दु मरकाम चला रहा था, कि लगभग 19:30 बजे ग्राम बागबेड़ा व ग्राम खुड़ी के मध्य अज्ञात मोटर सायकल में सवार व्यक्ति के द्वारा ईंट से मेहन्दु मरकाम के सीने में प्राणघातक हमला करने से मेहन्दु के सीने में गंभीर चोट आयी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर मर्ग जांच पर से अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अति०पुलिस अधीक्षक  कपिल चन्द्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में थाना माकड़ी एवं सायबर सेल कोण्डागांव का संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही धनीराम मण्डावी पिता सुकालूराम मण्डावी उम्र 35 वर्ष निवासी खुड़ी थाना माकड़ी को ग्राम ओण्डरी से घेराबंदी कर पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से दिनांक 09.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि बोडकूराम नेताम, प्र०आर० मीनाराम मण्डावी, महाराणा प्रताप भुआर्य, आरक्षक योगेन्द्र ध्रुव, केमेन्द्र उइके, प्रकाश मण्डावी, श्यामलाल मण्डावी, साइबर टीम कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, स0 उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बघेल, प्र०आर०- अजय बघेल, नरेन्द्र कश्यप, आरक्षक- संतोष कोड़ोपी, बलदेव शोरी, बिरजू शोरी का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग