RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर के माटी समाचार 

रिपोर्टर कृष्णा कुमार कुंजाम 

एसडीएम के साथ गोंडवाना समाज की बैठक रही सार्थक, भूमि हस्तक्षेप पर समाज ने जताया कड़ा विरोध

कोंडागांव, 21 अप्रैल 2026:
गोंडवाना समाज समन्वय समिति जिला कोंडागांव की एसडीएम के साथ आयोजित बैठक सार्थक एवं महत्वपूर्ण रही। इस बैठक में समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने गोंडवाना भवन के पीछे स्थित जमीन को लेकर अपनी बात मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखी।

बैठक में हजारों की संख्या में समाज के पदाधिकारी, रुढ़ि प्रथा संचालन करने वाले गायता, पुजार्क तथा पांचों ब्लॉक—केशकाल, बड़ेराजपुर, माकड़ी, फरसगांव व कोंडागांव के सगाजन शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर समाज के निर्णय का समर्थन किया।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त भूमि पर वर्षों से “पेन” का स्थान स्थापित है, जो समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यह स्थल केवल जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि गोंडवाना समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान से जुड़ा हुआ है।

बैठक में यह भी सामने आया कि प्रशासन द्वारा न्यायालय के आवासीय परिसर एवं आवागमन मार्ग के लिए उक्त भूमि पर हस्तक्षेप करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर समाज ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि बुमकाल में पारित प्रस्ताव के अनुसार समाज अपनी भूमि का एक इंच भी देने के लिए तैयार नहीं है।

समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि आस्था के इस केंद्र को सुरक्षित रखा जाए और किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न किया जाए। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच संवाद सकारात्मक रहा, हालांकि समाज अपने निर्णय पर पूरी तरह अडिग है।

अंत में समिति ने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ इस मुद्दे पर विचार करने और समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग