RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने समाज सेवा और मानवीय संवेदना के साथ ही निभाई अनाथ बेटी के विवाह की संपूर्ण जिम्मेदारी

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला कोंडागांव द्वारा समाज सेवा, मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। परिषद के संरक्षण में स्वर्गीय पूर्व सैनिक समीर दत्ता एवं स्वर्गीय श्रीमती गंगाबाई दत्ता की सुपुत्री कुमारी रोहिणी दत्ता के विवाह का संपूर्ण दायित्व संगठन द्वारा उठाया गया।

उल्लेखनीय है कि माता-पिता के निधन के पश्चात वर्ष 2020 से परिषद ने रोहिणी दत्ता एवं उनकी बहन को अपने संरक्षण (गार्जियन) में लेकर उनके पालन-पोषण, शिक्षा एवं आवश्यक जरूरतों की निरंतर जिम्मेदारी निभाई है। अब उसी दायित्व का विस्तार करते हुए संगठन द्वारा उनके विवाह का आयोजन पूर्ण सम्मान, सादगी एवं गरिमा के साथ संपन्न कराया गया।
विवाह पूर्व कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को मेहंदी रस्म तथा दिनांक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को विवाह (लग्न) समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के लिए सहयोग, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सशक्त संदेश भी देता है।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से संभाग प्रभारी एवं संरक्षक सुब्रत्त शाह, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सह सचिव रवि ठाकुर,
ब्लॉक फरसगांव अध्यक्ष बप्पा नंदी, ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार कुंवर, पूर्व सचिव पीलाराम मरकाम, सदस्य रतिराम शोरी,
श्रीकांत तिवारी, संगठन सचिव चिंतन चेतन वर्मा, सदस्य ढालेश साहू,तथा पूर्व सैनिक जागेश्वर श्रीवास, सोमलाल पोयम, श्रीमती अजय देवी, रूपधर नेताम, प्रेम सिंह देवांगन, परदेशी राम साहू, लच्छू मंडावी, आकाश देवांगन एवं अन्य सभी सदस्यों के साथ साथ जिला कोंडागांव के कार्यरत सैनिक ने भी आर्थिक सहयोग के साथ-साथ शारीरिक (व्यक्तिगत उपस्थिति एवं श्रमदान) रूप से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, कोंडागांव थाना प्रभारी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक ठाकुर, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जगदलपुर के प्रतिनिधि, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी उपस्थित रहे इसके इसके अलावा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई रायपुर ,बालोद, दुर्ग, कांकेर बलौदा बाजार, पूर्व सैनिक देवेंद्र , पूर्व सैनिक हरप्रीत सिंह और अन्य जनमानस का सहयोग प्राप्त हुआ।

यह सराहनीय पहल दर्शाती है कि पूर्व सैनिक केवल देश की सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज के हर वर्ग के उत्थान और सहयोग में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। संगठन द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि यदि समाज संगठित होकर आगे बढ़े, तो कोई भी जरूरतमंद अकेला नहीं रहेगा।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाएं तथा संगठन से जुड़कर मानव सेवा के इस अभियान को और सशक्त बनाएं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग