RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पत्नि के द्वारा शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पति ने की पत्नी की हत्या कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.05.2026 कोे प्रार्थी सिंगलु मण्डावी पिता लच्छन मण्डावी निवासी चिपावण्ड डोंडीयापारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.2026 को ग्राम खड़का के लोग बताए कि उसका साला पितम कोर्राम शराब पीकर उसकी पत्नि को गाली गलौज करते हुए सिर पर डण्डा से मारपीट किया है जो बेहोश पड़ी है बताने पर प्रार्थी जाकर देखा तो उसका साला पितम कोर्राम उसे देखकर वहां से भाग गया। तब सुखदई कोर्राम को उनके पड़ोसियों के मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहाॅ से बेहतर ईलाज रायपुर डीकेएस अस्पताल में ले जाकर भर्ती किये जहां पर ईलाज के दौरान श्रीमति सुखदई कोर्राम की दिनांक 03.05.2026 के दोपहर 02.50 बजे मृत्यु हुआ कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय, आकाश श्रीश्रीमाल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव सतीश भार्गव, थाना कोंडागांव एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव की टीम गठित किया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम पिता स्व. कार्तिक कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा थाना व जिला कोण्डागांव (छ०ग०) से पूछताछ करने पर बताया कि उसकी पत्नी उसे शराब पीने के कारण बार बार ताना मारती थी जिससे वह परेशान हो गया था जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की घर में रखे मोटे डंडे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दिया है। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार्य करने से दिनांक 05.05.2026 के विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया एवं आज दिनांक 06.05.2026 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. राज कुमार कोमरा, प्र0आर0 अशोक मरकाम, सायबर सेल से सउनि. सुरेन्द्र बघेल, आरक्षक संतोष कोड़ोपी बिरजू सोरी का विशेष योगदान रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग