सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव जिला के विधानसभा केसकाल के फरसगांव मंडल का प्रभारी बनने के बाद भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र सुराना का किया स्वागत
स्वागत के बाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
जितेंद्र सुराना ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन विस्तार पर विशेष जोर देने कि जरूरत है क्योंकि कार्यकर्ता ही भाजपा कि पूंजी है l इस अवसर पर तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से मिली जीत पर खुशी जाहिर की गई।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही पार्टी लगातार सफलता हासिल कर रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरुण साना सुखलाल मरकाम धनराज पांडे मूलचंद पांडे तुलसी साहू प्रवीण राव मानकु नेताम गणेश जायसवाल श्रीमती मनीषा नेताम, शिव नाथ,देवेंद्र निषाद एवं प्रमुख रूप से भाजपा के शक्तिकेंद्र प्रभारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

