RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बड़ी खबर: हल्बा समाज में शादी-ब्याह के लिए नए नियम, DJ और ‘बफ़्फ़र/बुफे’ सिस्टम पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार हल्बा समाज में सामाजिक सुधार और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। आज गढ़ कोपरा के पालीग्राम कोपरा स्थित हल्बा सामाजिक भवन में मां दंतेश्वरी जी की पूजा अर्चना के साथ युवा-युवती प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में गढ़ कोपरा के सामान्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर सिंह मांझी, कर्मचारी प्रकोष्ठ सचिव शंकर लाल देहारी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुमान सिंह मांझी, उपाध्यक्ष भरत घरत, सचिव चैतमल समरथ, देवेंद्र श्रीमाली, योगेश राणा, खिलेश गागड़ा, बरातू शांडिल्य, बिरेंद्र राना, राधे मोहन गागड़ा और क्षेत्र के सैकड़ों युवा-युवतियां उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय:
समाज की मर्यादा और नियमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि:

1. शादी (बिहाव) में DJ संगीत पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
2. रिसेप्शन पार्टी एवं शादी के आयोजन में ‘बफ़्फ़र/बुफे सिस्टम’ (भोजन की बर्बादी वाले सिस्टम) को भी पूर्ण रूप से बंद करने का आह्वान किया गया।
3. इसके साथ ही, छठी (पीड़ित/वैवाहिक कार्यक्रम) घर में नशापान (शराब/नशा) पर भी सख्त रोक लगाई गई है।

सख्त कार्यवाही:
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जिन गाँवों या व्यक्तियों द्वारा नियमों के विरुद्ध DJ बजाया गया या अन्य नियम तोड़े गए, उनके विरुद्ध सामाजिक कार्यवाही के साथ-साथ नोटिस जारी किया गया है। यह सख्त चेतावनी दी गई कि यह पूर्णतः समाज की नीति और नियमों के खिलाफ है।

उपस्थिति (गाँवों की सूची):
इस समीक्षा बैठक में गढ़ कोपरा के अंतर्गत पालीग्राम कोपरा, बड़बत्तर, तीतरवंड, जामपारा, माकड़ी, कपेना, उड़ीदगांव, बेलगांव, उमरगांव, बानगांव, खजरावंड, कोंगरा, पारोंड, कौन्दकेरा, चिचाड़ी, बांसकोट, सलना, और कोदोभाट के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष एवं युवती प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

समाज के पदाधिकारियों ने उपस्थित युवाओं को समाजहित और संस्कृति के संरक्षण के लिए दिशा-निर्देश दिए और सभी से अपील की कि वे इन निर्णयों को आत्मसात करें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग