सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 24 मई 2026 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियों को स्विमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास कराया गया l विदित हो कि कोंडागांव जिला के पूर्व सैनिकों के द्वारा प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक विकास नगर स्टेडियम में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता इसलिए फिजिकल ट्रेनिंग के तनाव एवं थकान को दूर करने के लिए पूर्व सैनिकों के द्वारा स्विमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास कराया गया जिससे कि सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियों का मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन हो सके और उनके अंदर एक नई ऊर्जा एवं उत्साह जागृत हो l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा युवाओं को बताया कि तैराकी एक जलक्रीड़ा है। इसके अन्तर्गत अपने हाथ-पैर की सहायता से जल में गति करना होता है जो किसी कृत्रिम साधन के बिना किया जाता है। तैराकी मनोरंजन भी है और स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकार भी। जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने युवाओं को बताया कि तैरना मनुष्य के लिये बहुत आवश्यक है। तैरने से मनुष्य को अनेक लाभ होते हैं जैसे कि हम स्वयं को या दूसरों को डूबने से बचा सकते हैं l अपना स्वास्थ्य अच्छा रख सकते हैं। अच्छी तरह तैरने से आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके बाद युवक एवं युवतियों के साथ पूर्व सैनिकों ने भी गानों की धुन में तैराकी के साथ-साथ नृत्य भी किया l अंत में पूर्व सैनिक श्रीकांत तिवारी की ओर से सभी युवाओं को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, सदस्य श्रीकांत तिवारी, ढालेश साहू, राकेश धीवर और सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l

