RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

खेत में मिली अधेड़ की लाश… बारिश, साइकिल और छतरी का ऐसा संगम, जिसने छीन ली सांस! आखिर हादसा या कुछ और?”

मैनपुर थाना क्षेत्र के अमला भाठा के पास खेत में मिला शव, प्रारंभिक आशंका- बारिश में साइकिल चलाते समय बिगड़ा संतुलन।

बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद

कहते हैं, बारिश राहत भी देती है और कई बार आफत भी बन जाती है। मैनपुर थाना क्षेत्र के इंदा गांव के अंतर्गत अमला भाठा के पास सोमवार को एक खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सगड़ा ग्राम के टिकरापारा निवासी भूवन ध्रुव के रूप में की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह साइकिल से कहीं जा रहे थे। घटनास्थल पर उनकी साइकिल और एक पलटी हुई छतरी भी मिली है। इन्हीं परिस्थितियों को देखकर ग्रामीण यह आशंका जता रहे हैं कि तेज बारिश के दौरान एक हाथ में छतरी और दूसरे हाथ से साइकिल संभालते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया होगा, जिससे वे खेत में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।


हालांकि, यह केवल प्रारंभिक आशंका है। मौत का वास्तविक कारण पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है ।घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि क्या बारिश के मौसम में सड़क और खेतों के बीच सफर करना अब जानलेवा साबित हो रहा है?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग