RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

उसूर क्षेत्र में प्रेशर आईईडी विस्फोट की दो घटनाएं, दो ग्रामीण घायल

माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी की चपेट में आए 13 और 15 वर्षीय किशोर, उपचार जारी

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार 29 जुलाई।

बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र में माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनों घायलों के पैर में चोट आई है और उनका उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना में जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा अंतर्गत ग्राम करीगुण्डम के 7-8 युवक एवं बालक नीलम सराई जलप्रपात घूमने आए थे। जलप्रपात से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सोढ़ी देवा (13 वर्ष), पिता हुंगा सोढ़ी, के दाहिने पैर की एड़ी में चोट लग गई।

घायल बालक को तत्काल उसूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

दूसरी घटना में ग्राम नम्बी के दो ग्रामीण मवेशी चराने नम्बी जलधारा की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल में पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से विनोद कट्टम (15 वर्ष), पिता चन्द्रु कट्टम, के दाहिने पैर की एड़ी में चोट आई।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल तक जाने वाले मार्ग में लगातार भारी वर्षा के कारण नाले में जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद सुरक्षा बल आवश्यक सावधानियों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं।

पुलिस एवं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा ऋतु के दौरान जंगल एवं संवेदनशील क्षेत्रों में बिना जानकारी के आवाजाही न करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग