RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बारिश बनी आफत_कहीं स्टंट के दौरान युवक लापता, तो कहीं ढहा कच्चा मकान… गरियाबंद में लगातार दूसरे दिन बारिश का कहर

बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। एक ओर तेज बहाव वाले नाले में स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया, वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश के चलते एक और कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों घटनाओं ने जिले में बारिश के बढ़ते खतरे और सतर्कता की जरूरत को उजागर कर दिया है।

पहली घटना नाहरगांव–कोसमबुड़ा मार्ग स्थित छेवासी नाला की है, जहां तेज बहाव के बीच एक युवक कथित रूप से वीडियो बनाते हुए स्टंट कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह बहाव में लापता हो गया।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। लगातार बारिश के कारण जिले की अधिकांश नदियां और नाले उफान पर हैं, ऐसे में इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

वहीं दूसरी घटना मैनपुर विकासखंड के इंदा गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदा के पुजारी पारा की है, जहां भारी बारिश के चलते सोपासिंग माधबो का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया था, जिसमें चार लोग घायल हुए थे। लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले के कमजोर और जर्जर मकान भारी बारिश के दौरान बड़े खतरे में हैं।

इधर, मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को अलर्ट रहने और आमजन से सावधानी बरतने की अपील किए जाने के बाद भी लगातार सामने आ रही घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि तेज बहाव वाले नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें, स्टंट या वीडियो बनाने जैसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचें तथा कच्चे और जर्जर मकानों के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रहें।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की सतर्कता के साथ-साथ आम नागरिकों की जिम्मेदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। थोड़ी सी लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। BKM NATIONAL NEWS भी सभी लोगों से यही अपील कर रहा है कि “घरों में रहें,सुरक्षित रहें”

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग