RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने इंगरा में नवीन धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ,नजदीक में धान विक्रय की सुविधा मिलने से किसानों को होगी सहूलियत

सत्यानंद यादव 

 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 14 नवम्बर 2026 माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम इंगरा में स्थापित नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ शनिवार को कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अब धान विक्रय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और परिवहन खर्च की बचत होगी तथा काफी सहूलियत होगी।

नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के किसानों के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस केंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के कई गांवों के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में सुविधा मिलेगी। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, दीपेश अरोरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रदमा सुंदर बघेल, अनिल अग्रवाल, जनपद सदस्यगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग