RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

फरसगांव पुलिस ने गायत्री मंदिर के दान पेटी को चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव 

 

फरसगांव /कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जगदेव मरकाम पिता सरादू राम मरकाम उम्र 27 वर्ष निवासी छिंदली ने दिनांक 08.10.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.10.2026 को शाम रात्रि करीबन 08.00 बजे गायत्री मंदिर का चैनल गेट को ताला लगाकर मंदिर के बगल के हाल में सोया था कि दिनांक 08.10.2026 को सुबह करीबन 04.00 बजे गायत्री मंदिर पीठ मंदिर में पूजा करने गया तो देखा कि गायत्री मंदिर का बाहर चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था मंदिर अंदर जाकर देखे तो मंदिर का दान पेटी गायब था दान पेटी में सभवतः 40000 हजार रहा होगा उसके बाद पता चला कि हनुमान मंदिर फरसगावं में भी चोरी हुआ है पता चलने से वहाँ साथ में जाकर देखे तो वहाँ मंदिर का चैनल गेट को सरका कर अंदर घुसकर मंदिर अंदर रखे दान पेटी का ताला तोड़कर करीबन 03 हजार रूपये निकाल कर ले गया था कुल जुमला 43000 हजार रूपये को दिनांक 07.10.2026 के रात्रि 12.00 बजे से दिनांक 08.10.2026 के सुबहर 04.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 131/2026 धारा, 305 (ए), 331 (4) बीएनएस. पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा (भा.पु.से) के द्वारा सख्त कार्यवाही के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक साहू के द्वारा विशेष टीम तैयार जरिये मुखबिर सूचना के आधार आरोपी हरेन्द्र गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी नहर पारा कोण्डागांव को पकड़े से जिसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 08.10. 2026 के रात्रि 1, 2 में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर फरसगांव के चैनल गेट में लगे ताला को तोड़ कर मंदिर के अंदर घुस कर दान पेटी को चोरी कर फरसगांव स्टेडियम ग्राउण्ड के पास पैसा को निकाल कर दान पेटी को झाड के पास फेंकना बताया उसके बाद हनुमान मंदिर फरसगावं के चैनल गेट को सरका कर दान पेटी के ताला को तोड कर पैसा चोरी कर बाहर निकाला बताया। दोबारा चोरी करने के नियत फरसगांव आना बताया जिनके कब्जे से एक मोबाईल कीमति 10000 हजार रूपये, 500 रूपये नगद, शाक्तिपीठ मंदिर के दानपेटी, एक लोहे का रॉड, आरी ब्लेड को स्टेडियम ग्राउण्ड के बरामद कराया। जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी हरेन्द्र गुप्ता निवासी कोण्डागांव नहरपारा को गिरफ्तारी करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने दिनांक 12.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आलोक साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संदीप सिंह, सउनि. भोजराज भास्कर प्रधान आरक्षक गोविंद सोम, आरक्षक अर्जुन बघेल, मनोज वट्टी की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग